Kangra: डल झील के पुनरुद्धार को सीएम की मंजूरी: केवल पठानिया

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 17 अक्तूबर: धर्मशाला के नड्डी में स्थित प्रसिद्ध डल झील के पुनरुद्धार और रिसाव रोकने के कार्य को हरी झंडी मिल गई है। “भारत के लेकमैन” के नाम से प्रसिद्ध आनंद मल्लिगावड और भू-वैज्ञानिक डॉ. रितेश आर्य इस कार्य का नेतृत्व करेंगे, जिसे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंजूरी दी है। उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज जोगिंद्रनगर में मुख्यमंत्री से मिलकर इस प्रस्ताव की स्वीकृति ली।

Kewal Singh Pathania, CM Sukhvinder Singh Sukhu

पठानिया ने बताया कि हाल ही में उन्होंने शिमला में जल शक्ति, पर्यटन और वन विभाग के अधिकारियों के साथ डल झील के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की थी। डल झील, जिसे छोटा मणिमहेश भी कहा जाता है, धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसके पुनरुद्धार के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी और जल्द ही काम शुरू होगा।

डल झील का संरक्षण राज्य सरकार के लिए प्राथमिकता है, और 2004-05 से अब तक इस पर लगभग 31 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। अब विशेषज्ञ आनंद मल्लिगावड की मदद से इसे पूरी गंभीरता से पूरा किया जाएगा, जो कई झीलों का सफल पुनरुद्धार कर चुके हैं। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस परियोजना पर कड़ी नजर रख रहा है और झील के वास्तविक सौंदर्य को शीघ्र ही निखारा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के 45 मील में खड़े ट्रक से टकराई कार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; महिला की मौत, पति और तीन बच्चे...

शाहपुर के 45 मील में देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में सिंहूंवा निवासी 38 वर्षीय बाला देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति और तीन बच्चे घायल हो गए।

Kangra: शाहपुर में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-सह-एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर की ओर से विधानसभा स्तरीय क्विज और निबंध प्रतियोगिता आयोजित, 100 विद्यार्थियों ने लिया भाग

शाहपुर में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर आयोजित क्विज और निबंध प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के करीब 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता से चुने गए शीर्ष 10 विद्यार्थी जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

मंत्री पद नहीं मिला तो कांग्रेस छोड़ देंगे कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर? 11 दिसंबर तक दिया अल्टीमेटम, बैठक में छलके आंसू

कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए 11 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। बैठक में भावुक हुए ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ने, सामूहिक इस्तीफे और निर्दलीय चुनाव लड़ने जैसे विकल्पों के संकेत दिए।

हिमाचल में कमर्शियल वाहनों के लिए स्पीड लिमिटिंग डिवाइस अनिवार्य, बिना डिवाइस नहीं होगा रजिस्ट्रेशन; पुराने वाहनों पर भी सख्ती

हिमाचल प्रदेश में निर्धारित श्रेणी के कमर्शियल वाहनों के लिए स्पीड लिमिटिंग डिवाइस अनिवार्य कर दी गई है। बिना डिवाइस नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। पुराने वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र और रिन्यूअल के समय भी जांच की जाएगी।