Kangra: मनसिम्बल के नितिन और रप्पड़ के साहिल बने इंस्पेक्टर, गांवों में खुशी की लहर

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के दो युवाओं ने अपने गांवों का नाम रोशन करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में इंस्पेक्टर पद हासिल किया है। भवारना के मनसिम्बल गांव के नितिन नरयाल और गंगथ के रप्पड़ गांव के साहिल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि प्राप्त की है।

नितिन नरयाल, जिनके पिता संजय नरयाल एक वेटरनरी फार्मासिस्ट थे और माता मनोरमा देवी गृहिणी हैं, ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई माउंट कार्मेल स्कूल ठाकुरद्वारा से की और स्नातक कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज, पालमपुर से पूरी की। नितिन एक होनहार छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और अपनी माता को दिया है।

Contact for Advertisement

इसी तरह, रप्पड़ गांव के साहिल ने भी अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया। उनके पिता बलवान सिंह ने बताया कि साहिल ने अपनी प्राथमिक पढ़ाई रप्पड़ में की और गंगथ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 10वीं तक की पढ़ाई की। साहिल ने अरनी विश्वविद्यालय, इंदौरा से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की। मध्य प्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ के सेंट्रल में अधिकारियों ने साहिल के कंधों पर स्टार लगाए।

इन दोनों युवाओं की सफलता से उनके गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव वालों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। ये दोनों युवा अपने गांवों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में रक्तदान शिविर से युवाओं ने दिया सेवा का संदेश, सेवा पखवाड़ा के तहत जुटाया जा रहा रक्त

नूरपुर में भाजपा के देशव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संगठनात्मक जिला नूरपुर भाजयुमो की पहल का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और स्थानीय ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।

Kangra: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्रेय अवस्थी का बड़ा ऐलान, तीसरी किताब ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट किया साझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने अपनी तीसरी पुस्तक ‘सेवा का संकल्प’ का पहला ड्राफ्ट साझा किया। पुस्तक वर्ष 2014 के बाद मोदी सरकार के कार्यकाल, प्रमुख कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों पर आधारित होगी।

Kangra: शाहपुर में पीएम मोदी के लिए जला ‘आशीर्वाद का दीया’, भाजपा के तीनों मंडलों ने की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

शाहपुर के चंबी-रैत स्थित नवनिर्मित NH पुल पर भाजपा के शाहपुर, लदवाड़ा और धारकंडी मंडलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया।

Kangra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा में रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने खुद किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांगड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं से समाजसेवा में आगे आने की अपील की।