Himachal: हिमाचल प्रदेश का नया गीत ‘चंबा कितनी दूर’ रिलीज, रावी नदी के किनारे बसे शहर की संस्कृति और खूबसूरती की झलक

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित नया गीत ‘चंबा कितनी दूर’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गीत को अनुराग जॉर्डन ने अपनी आवाज़ में प्रस्तुत किया है, जबकि संगीत जस्टिन थंग ने दिया है। पारंपरिक गीतों की मिठास को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है, जिससे यह गीत युवाओं और पारंपरिक संगीत प्रेमियों दोनों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

गीत के वीडियो का निर्देशन फुआध और अनुराग जॉर्डन ने किया है, जबकि कैमरा कार्य गणेश ने संभाला। वीडियो में चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहर, हरे-भरे पहाड़, रावी नदी और सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार, चंबा शहर की स्थापना छठी शताब्दी में राजा मारु ने की थी और आधुनिक शहर का नाम राजा साहिल वर्मन ने अपनी बेटी ‘चंपावती’ के नाम पर रखा था।

रावी नदी के किनारे बसा यह शहर सदियों से अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता रहा है। गीत के माध्यम से चंबा की परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाया गया है। अब यह वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है और दर्शक इसे यहां देख सकते हैं

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!