बीड़ बिलिंग में टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा – जानें आगे क्या हुआ!

Date:

--Advertisement--

विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद एक हादसा हुआ, जिसमें पायलट और पर्यटक दोनों घायल हो गए। यह घटना अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप से पहले हुई है। शनिवार को पायलट अजय ठाकुर ने बिहार निवासी पर्यटक योगेश पांडे के साथ बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी, लेकिन उड़ान के बाद वे लैंडिंग साइट पर वापस नहीं लौट पाए। संबंधित एजेंसी ने बीड़ थाने में सूचना दी कि दोनों व्यक्ति उड़ान के बाद से वापस नहीं लौटे हैं और उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है।

Contact For Advertisement

बीड़ चौकी प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे पायलट ने रेस्क्यू टीम को सूचित किया कि उनकी क्रैश लैंडिंग हो गई है और वे संसाल मंढेड़ की पहाड़ियों के ऊपर थाथी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। दोनों घायल अवस्था में हैं। इसके बाद बीड़ थाना से पुलिसकर्मी और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। साडा के सुपरवाइजर रणविजय ने भी पुष्टि की कि रेस्क्यू टीम भेज दी गई है और रविवार देर शाम तक दोनों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: शाहपुर में 15 अगस्त से शुरू होगा श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान, 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

शाहपुर के माँ बगलामुखी-शनि देव मंदिर झुलाड़ में 15 से 17 अगस्त 2026 तक श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान होगा। नित्य पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।

मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा। गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। लंबित आवेदकों को सहायता राशि के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।