Solan: दोस्त बना मौत का सौदागर: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, शव को नहर में फेंक कर फरार हुआ आरोपी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मलपुर गांव के रहने वाले युवक गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके ही दोस्त राजा ने न केवल उसकी मौत की बात छुपाई, बल्कि शव को पंजाब के मोरिंडा के पास एक नहर में फेंक दिया।

गुरविंद्र के भाई अभिषेक सैनी ने बताया कि उनका भाई बीते दिन से लापता था और आखिरी बार उसे राजा के साथ देखा गया था। जब वह रात भर घर नहीं लौटा तो परिवार परेशान हो गया। देर रात अभिषेक को राजा का एक वॉयस मैसेज व्हाट्सएप पर मिला, जिसमें उसने कबूल किया कि गुरविंद्र की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। उसने बताया कि डर के कारण शव को मोरिंडा की नहर में फेंक दिया और गुरविंद्र की गाड़ी लेकर जालंधर भाग गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई और आरोपी राजा को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मोरिंडा के पास सर्च ऑपरेशन चलाया और गुरुवार दोपहर बाद नहर से शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बद्दी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गुरविंद्र ने किस तरह के नशे का सेवन किया था और उसके दोस्त राजा की इस घटना में कितनी संलिप्तता रही।

यह घटना हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते खतरे को उजागर करती है। खासकर चिट्टा जैसे खतरनाक नशे ने युवाओं को अपनी गिरफ्त में लिया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताया है और प्रशासन से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और पुलिस को इस पर सख्त निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और अपना जीवन बर्बाद न करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।