Kangra: डाडासीबा में युवक ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर जहर निगला, लाइव वीडियो से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

डाडासीबा में सोमवार को अभिषेक धीमान नामक युवक ने डाडासीबा पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाने के बाद जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इस घटना से पहले अभिषेक ने डाडासीबा पुलिस थाना के सामने फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या करने की धमकी दी और एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पुलिस के कुछ अधिकारियों और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। अभिषेक ने वीडियो में यह भी कहा कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और उसने कुछ पुलिस कर्मियों के नाम भी उजागर किए।

वीडियो वायरल होने के बाद वह अचानक लापता हो गया। जब परिवार को पता चला कि अभिषेक ने जहर खा लिया है, तो वे उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े। बाद में डाडासीबा पुलिस और परिजनों को वह पौंग झील के पास मिला, जहां उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। उसे सिविल अस्पताल डाडासीबा में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इस घटना की पृष्ठभूमि 10 अप्रैल की है, जब डाडासीबा पुलिस थाना परिसर में शराब के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों पक्ष नहीं माने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद डाडासीबा पुलिस के हैड कांस्टेबल ने देहरा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें अभिषेक, परीक्षित, लक्की और अन्य पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस से हाथापाई करने के आरोप लगाए गए। पुलिस अगले दिन आरोपियों को गिरफ्तार करने उनके घर गई लेकिन वे गिरफ्त में नहीं आए और न्यायालय से जमानत ले ली।

अभिषेक के भाई परीक्षित ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा बार-बार थाने बुलाने से अभिषेक मानसिक रूप से टूट चुका था और यह पूरा षड्यंत्र राजनीतिक दबाव में रचा गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर स्थानीय कांग्रेस नेता और कुछ पुलिस कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यदि भविष्य में अभिषेक के साथ कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार वही होंगे।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 10 अप्रैल की घटना को लेकर दर्ज मुकदमे की जांच चल रही है और सभी अभियुक्तों को पूछताछ के लिए 15 अप्रैल को डाडासीबा पुलिस चौकी बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान अभिषेक फोन पर बात करते हुए बाहर चला गया और फेसबुक पर लाइव हो गया, फिर मौके से फरार हो गया। उसे बाद में पुलिस द्वारा ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा कोई मारपीट या अभद्र व्यवहार नहीं किया गया और लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।