Hamirpur: हमीरपुर में 130 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया संजय, पहले भी दो बार जा चुका है जेल

Date:

--Advertisement--

एसपी भगत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भोरंज पुलिस और एसआईयू की संयुक्त कार्रवाई में 130 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए संजय कुमार (25) पुत्र स्व. बलबीर सिंह निवासी गांव सेऊ भोरंज के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। विश्वसनीय पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से चिट्टे के व्यापार में संलिप्त था और उस पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत दो बड़े मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब के जीरकपुर में उससे 60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था, जिसके चलते उसे 19 माह की सजा हुई थी। इसके अतिरिक्त, मंडी जिले के सुंदरनगर में भी पुलिस ने उससे 95 ग्राम चिट्टा बरामद किया था, जिसकी सुनवाई अब भी अदालत में चल रही है। साथ ही पंजाब के एसएएस नगर (मोहाली) में भी आरोपी के पास से चिट्टा बरामद किया गया था, जिस पर उसे 19 महीने की सजा सुनाई गई थी।

सूत्रों के अनुसार, करीब तीन दिन पहले शिमला से आए एक व्यक्ति ने हमीरपुर में कुछ लोगों को चिट्टा बेचा और शेष खेप संजय कुमार तक पहुंचाई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया। संजय कुमार को शुक्रवार दोपहर भोरंज पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने मोटर मैकेनिकल में आईटीआई की है और उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अपने भाई के साथ गांव सेऊ में रहता है और पूर्व में दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ में नौकरी कर चुका है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसकी सीडीआर भी खंगाली जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।