Kangra: हिमाचल में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा छात्रावास, नगरोटा को मिलेगा शिक्षा हब का दर्जा

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 3 मार्च – हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस. बाली ने कहा कि नगरोटा में कामकाजी महिलाओं के लिए 8.34 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह ‘सबरस’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने के लिए काम कर रही है। सरकार द्वारा लिए गए हालिया निर्णयों से यह स्पष्ट होता है, जिसमें डे-बोर्डिंग स्कूलों की शुरुआत कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनी है और लिए गए सभी निर्णय प्रदेश की जनता के हित में होंगे। उन्होंने बताया कि रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है और सभी महाविद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

अपने संबोधन में आर.एस. बाली ने महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री भी छात्र राजनीति से निकलकर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए बताया कि वे भी इसी कॉलेज के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है और ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

इससे पहले, कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेंद्र सोनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर आर.एस. बाली ने विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। साथ ही, कॉलेज के अतिरिक्त भवन की छत के निर्माण कार्यको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस कार्यक्रम में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एसडीएम मुनीश शर्मा, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक बंसल, प्रताप रियाड़, अरुण कटोच, रोशन लाल खन्ना, सुनील कुमार, कुलदीप चंद, कुलदीप कुमार, अंजना कुमारी, डिंपी कटोच, अशोक शर्मा, प्रवक्ता और छात्र मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।

हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 PG सीटें, 277 से बढ़कर 597 करने की तैयारी; NMC को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PG की 320 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सरकार ने NMC को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत मौजूदा 277 सीटों को बढ़ाकर 597 करने की योजना है।

Chamba: डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला की अचानक मौत, होटल में बिगड़ी तबीयत; पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि

लंदन से परिवार के साथ डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला रमीला चंदराना की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज से जुड़ा था।

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।