मोहाली बिल्डिंग हादसा: हिमाचली युवती की मौत, मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका

Date:

--Advertisement--

मोहाली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 22 वर्षीय युवती की मौत

पंजाब के मोहाली में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया, जिससे 22 वर्षीय दृष्टि वर्मा की मौत हो गई। मृतका हिमाचल प्रदेश के ठियोग की निवासी थी और स्वर्गीय भगत वर्मा की बेटी थी। हादसे के दौरान दृष्टि मलबे में फंस गई थी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) ने उन्हें मलबे से निकालकर गंभीर अवस्था में सोहाना अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद से मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

सीएम भगवंत मान ने व्यक्त किया शोक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “पूरी प्रशासनिक और राहत टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है।”

Advertisement – HIM Live Tv

अवैध रूप से चल रहे जिम और पीजी का खुलासा

सूत्रों के अनुसार, जिस इमारत में हादसा हुआ, उसमें अवैध रूप से जिम और पीजी संचालित हो रहे थे। हादसे के समय जिम में कई लोग व्यायाम कर रहे थे। इमारत के बेसमेंट में चल रही खुदाई के कारण संरचना कमजोर हो गई और यह दुर्घटना हुई।

मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़, मालिकों पर FIR दर्ज

हिमाचल प्रदेश के ठियोग की रहने वाली दृष्टि वर्मा के परिवार को इस घटना से गहरा आघात पहुंचा है। परिवार के सदस्य न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने इमारत के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी बनी हादसे का कारण

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इमारत के निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। बेसमेंट में खुदाई ने इमारत की नींव को कमजोर कर दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।