Kullu: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर प्रशासन का डंडा, 50 अवैध कब्जे हटाए गए

Date:

--Advertisement--

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को 50 अवैध कब्जे हटाए। इस अभियान के तहत प्रशासन ने सड़क किनारे बनाए गए अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौजूद रही। इस कार्रवाई से कई लोगों ने स्वयं ही अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए।

प्रशासन का कहना है कि मणिकर्ण मार्ग पर अवैध कब्जों के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे जाम की समस्या पैदा हो रही है। आने वाले समय में सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई गई है, लेकिन अवैध निर्माण बाधा बन सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से ही इस दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है।

अवैध निर्माण और होटल पर सख्ती
सूत्रों के अनुसार, घाटी में कई होटल निर्माण में भी नियमों का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले, प्रशासन ने अवैध होटलों की एक सूची बनाकर इसे कोर्ट में पेश किया था।

Advertisement – HIM Live Tv

अब तक 150 अवैध कब्जे हटाए गए
भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर पिछले कुछ दिनों में प्रशासन ने 150 से अधिक अवैध कब्जे हटा दिए हैं। हालांकि, कुछ पक्के निर्माण अभी भी बाकी हैं, जिन्हें हटाने के लिए समय दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन पक्के निर्माणों को जल्द ही लोक निर्माण विभाग की मदद से हटाया जाएगा।

कुल्लू में भी हो चुकी है कार्रवाई
कुल्लू नगर परिषद क्षेत्र में भी प्रशासन ने 200 से अधिक अवैध कब्जों को चिन्हित किया है। इनमें से लगभग 50-60 कब्जे लोगों ने स्वयं हटा लिए हैं। अन्य के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई शुरू होगी।

एसडीएम कुल्लू का बयान
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि शनिवार को मणिकर्ण क्षेत्र में 50 अवैध कब्जे हटाए गए। इससे पहले कसोल और आसपास के क्षेत्रों में 90 से अधिक अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।

हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 PG सीटें, 277 से बढ़कर 597 करने की तैयारी; NMC को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PG की 320 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सरकार ने NMC को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत मौजूदा 277 सीटों को बढ़ाकर 597 करने की योजना है।

Chamba: डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला की अचानक मौत, होटल में बिगड़ी तबीयत; पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि

लंदन से परिवार के साथ डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला रमीला चंदराना की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज से जुड़ा था।

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।