शाहपुर। अपनों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहना ही सच्ची जनसेवा है। इसी भावना के साथ शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज सुबह डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा पहुंचकर उपचाराधीन विष्णु राम का कुशलक्षेम जाना।

जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग के अध्यक्ष विष्णु राम गिरने के कारण अस्वस्थ हैं और टांडा मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात की।
इस दौरान विधायक ने चिकित्सकों और अस्पताल के संबंधित स्टाफ से भी बातचीत की। उन्होंने विष्णु राम को बेहतर उपचार और समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह उनके साथ खड़े हैं।

केवल सिंह पठानिया ने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर परिवार और साथियों के बीच लौटने की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि लोगों के प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व का भाव भी है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!



