Home हिमाचल काँगडा Kangra: शाहपुर में 24 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन...

Kangra: शाहपुर में 24 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

0
6

शाहपुर। विद्युत उपमंडल शाहपुर के तहत 24 अक्टूबर को तीन 11 केवी फीडरों की मरम्मत और रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल शाहपुर ई. विक्रम शर्मा ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

उन्होंने बताया कि 11 केवी कोटला फीडर के तहत आईटीआई, द्रमण, मंजग्रां, ददरौली, सरकारी डिग्री कॉलेज, छतरी, सिहूंआ, जलारी, भरनौली, घाटनालु, चमडेरा, लोअर सिहूंआ, केंद्रीय विश्वविद्यालय और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसी तरह 11 केवी रिहलू फीडर के तहत एसडीएम कोर्ट, रिहलू, पलवाला, दरगेला, बोरुसारना, मनोह, गोरड़ा, भनाला और साथ लगते गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं, 11 केवी दरीणी फीडर के अंतर्गत मछलानी, पटियादा, खरीरी, दरीणी और आसपास के गांवों में भी बिजली बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे मरम्मत कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करें।

 

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!