Kullu: मनाली की 21 साल की पलक ने कुल्लू के फेस्टिवल ऑफ स्पीड में दिखाया दम, बनीं महिला राइडर्स की नई मिसाल

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: मनाली की 21 वर्षीय पलक ने कुल्लू में आयोजित फेस्टिवल ऑफ स्पीड में अपनी तेज़ रफ्तार और बैलेंस से सबका दिल जीत लिया। हिमालयन एक्ट्रीम मोटर्स द्वारा आयोजित इस इवेंट में पलक इकलौती महिला बाइक रेसर थीं, जिन्होंने सेमीफाइनल तक पहुंचकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

साइक्लिंग से बाइकिंग तक का सफर

पलक ने बताया कि उनका स्पीड और रेसिंग के प्रति जुनून बचपन से ही था। छोटी उम्र से ही साइक्लिंग करती आ रही पलक ने कई साइक्लिंग एक्सपीडिशन में हिस्सा लिया। 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार बाइक चलाना सीखा और अब बाइक की रफ्तार को कंट्रोल करना उन्हें आत्मविश्वास से भर देता है।

Advertisement – HIM Live Tv

रेसिंग ट्रैक पर पहली बार का अनुभव

यह पलक का पहला बड़ा रेसिंग इवेंट था। उन्होंने बताया कि इस इवेंट के पहले वह सड़क और कुल्लू-मनाली की ट्रेल्स पर बाइक चलाती थीं। हालांकि, रेसिंग ट्रैक पर बने तकनीकी मोड़ों के साथ स्पीड को नियंत्रित करना उनके लिए एक नया अनुभव था।

पहले दिन उनका प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन ट्रैक को समझने के बाद दूसरे दिन उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। पलक ने कहा, “ट्रैक मुश्किल था, लेकिन इसे समझने और जीतने का अनुभव रोमांचक था।”

दर्शकों और टीम का मिला समर्थन

इवेंट के दौरान दर्शकों और पलक की टीम ने उन्हें भरपूर प्रोत्साहन दिया। उनके प्रदर्शन को देखकर लोगों ने उनकी जमकर सराहना की।

परिवार का सहयोग बना ताकत

पलक का कहना है कि उनके इस जुनून को पूरा करने में उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया। यही वजह है कि वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने शौक को भी बखूबी निभा रही हैं।

महिलाओं को पलक का संदेश

पलक ने कहा, “हर लड़की को अपनी जिंदगी में एक बार रफ्तार का अनुभव जरूर लेना चाहिए। इससे न केवल डर खत्म होगा, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।