नशा समाज के लिए चुनौती, इसके खिलाफ मिलकर लड़ें – अनिरुद्ध सिंह

Date:

--Advertisement--

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

शिमला, 30 नवंबर – राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट का निरीक्षण करके किया गया। इसके बाद उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में अनिरुद्ध सिंह ने छात्रों को शिक्षा के महत्व को समझने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने खेलों में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि नशा आज के समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है, जिसे मिटाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने जुन्गा क्षेत्र में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में शुरू हुए विकास कार्यों को वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है। हाल ही में कोटी में कॉलेज का उद्घाटन और जुन्गा में आईटीआई केंद्र खोलने की योजना इसका उदाहरण है।

कार्यक्रम में उन्होंने स्कूल में ओपन जिम खोलने, साइंस भवन की मरम्मत और प्राथमिक स्कूल भवन के लिए बजट आवंटन की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, स्कूल गेट के सामने सीसीटीवी कैमरे और स्पीड ब्रेकर लगाने की बात कही।

छात्रों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सरस्वती वंदना, वंदे मातरम, डांडिया नृत्य, क्षेत्रीय लोक नृत्य और अन्य प्रदर्शन शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सम्मानित किए गए प्रतिभाशाली छात्र
कार्यक्रम में गणित और विज्ञान ओलंपियाड विजेताओं, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और अन्य प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन चंदेल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बीडीओ अंकित कोटिया, पंचायत प्रधान बंसी लाल कश्यप, जिला परिषद सदस्य संतोष शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।