Kangra: फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का विशेष अभियान 30 अक्तूबर से शुरू, बीएलओ के लिए कार्यशाला का आयोजन

Date:

--Advertisement--

नूरपुर, 29 अक्तूबर – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 06 – नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 30 अक्तूबर, 2024 से 28 नवंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुरसिमर सिंह ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस पुनरीक्षण में 01 जनवरी, 2025 को अर्हता तिथि मानकर सूची का अद्यतन किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले आज नूरपुर के बचत भवन में बीएलओ के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें एसडीएम गुरसिमर सिंह और इलेक्शन कानूनगो रजनीश अत्री ने बीएलओ को मार्गदर्शन प्रदान किया।

एसडीएम ने बताया कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 30 अक्तूबर, 2024 से अद्यतन मतदाता सूचियां उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इसके तहत, मतदाता अपने दावे या आपत्तियां 28 नवंबर, 2024 तक संबंधित निर्वाचक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

एसडीएम ने यह भी बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र नागरिक, जो 1 जनवरी, 2025 को पात्रता तिथि तक पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, वे अपने मतदान केंद्र पर बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर फॉर्म-6 भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जो लोग 1 अप्रैल, 2025, 1 जुलाई, 2025 और 1 अक्तूबर, 2025 को 18 वर्ष के होंगे, वे भी प्रारूप-6 के माध्यम से नाम दर्ज करवाने हेतु अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों और राजनैतिक दलों से मतदाता सूचियों की जांच में सहयोग की अपील की है ताकि पात्र नागरिकों का नाम जोड़ा जा सके और अपात्र नागरिकों के नाम हटाए जा सकें। पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) और वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया की विरासत को स्थायी सम्मान देने की मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम बदलने और कांगड़ा में प्रतिमा लगाने की...

शाहपुर निवासी श्रेय अवस्थी ने सरकार से राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का नाम मेजर विजय सिंह मनकोटिया के नाम पर रखने और कांगड़ा में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

HPU युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज की नृत्य टीम ने मचाया धमाल, हासिल किया द्वितीय स्थान; कॉलेज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

HPU युवा महोत्सव ग्रुप-III में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नृत्य टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने टीम का भव्य स्वागत कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।