Himachal: नशे के खिलाफ कड़ा रुख, 16 पुलिसकर्मी बर्खास्त, डीजीपी ने दी सख्त चेतावनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस विभाग ने जीरो टॉलरैंस नीति अपनाते हुए अपने ही महकमे में सख्त कार्रवाई की है। इस साल अब तक 16 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है। इन कर्मियों पर नशा तस्करों से सांठगांठ और एनडीपीएस एक्ट के तहत संलिप्त होने के गंभीर आरोप थे। यह जानकारी प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मंगलवार को शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साझा की। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चिट्टे के खिलाफ शुरू किए गए जन आंदोलन के अब सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

डीजीपी अशोक तिवारी ने कहा कि महकमे में दुर्भाग्यवश कुछ लोग गलत राह पर चले जाते हैं। उन्होंने साफ किया कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी नशा तस्करों को बढ़ावा देता है या स्वयं इस धंधे में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रदेश में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस एक तीन स्तरीय रणनीति पर काम कर रही है। पहले स्तर पर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। दूसरे स्तर पर नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीसरे स्तर पर नशे के शिकार लोगों के लिए डी-एडिक्शन और रिहैबिलिटेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि इस लड़ाई में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध में भागीदारी सहन नहीं की जाएगी।

चेस्टर हिल मामले को लेकर डीजीपी ने कहा कि इस मामले पर अभी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। वर्तमान में संबंधित विभाग इस पर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि राज्य सरकार पुलिस को इस मामले में कोई जिम्मेदारी सौंपती है, तो इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।