Kangra: हिमाचल प्रदेश में बोर्ड बदलाव पर विवाद: स्कूल शिक्षा कर्मचारी यूनियन ने सरकार से दोबारा सोचने की मांग की

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को हिमाचल बोर्ड से हटाकर सीबीएसई बोर्ड में शामिल करने के फैसले ने शिक्षक और कर्मचारियों के बीच चिंता पैदा कर दी है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले पर कड़े सवाल उठाए। उनका कहना है कि परीक्षा के समय बोर्ड बदलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें असमंजस का सामना करना पड़ रहा है।

सुनील शर्मा ने कहा कि केवल बोर्ड का ब्रांड बदलने से शिक्षा का स्तर नहीं सुधरेगा। सीबीएसई स्कूलों में वही शिक्षक पढ़ाएंगे और वही एनसीईआरटी की किताबें होंगी जो वर्तमान में हिमाचल बोर्ड के स्कूलों में हैं। उनका कहना है कि बेहतर शिक्षा के लिए सरकार को “मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल” खोलने चाहिए थे, न कि जबरन बोर्ड थोपने का निर्णय लेना चाहिए था।

उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा के समय कई स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है, जिससे छात्र असमंजस में हैं और उनका मनोबल गिर रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो कर्मचारी यूनियन छात्रों के हित में अदालत तक जाने से पीछे नहीं हटेगी। उनका कहना है कि यह मामला सीधे छात्रों के भविष्य और हित से जुड़ा है, और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

Kangra: धर्मशाला में चमके शाहपुर कॉलेज के रोवर-रेंजर! पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान, कई प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

धर्मशाला में आयोजित ‘विकसित भारत’ अभियान की प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन किया। समीर और जानवी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

Kangra: कांगड़ा में खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल की कर्णघट पंचायत में हरोटी खड्ड के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लंबागांव पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।