Mandi: मंडी शिवरात्रि महोत्सव में देवताओं की नाराजगी, नया स्थान ठुकराया, बोले—पुरानी जगह नहीं मिली तो लौट जाएंगे वापस

Date:

--Advertisement--

अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में उस समय अलग ही स्थिति बन गई, जब रविवार को पहुंचे देव मार्कंडेय ऋषि और देव विभूषण ने जिला प्रशासन और सर्व देवता समिति के फैसले पर नाराजगी जताई। पड्डल मैदान में इस बार देवी-देवताओं के बैठने के लिए प्रशासन द्वारा नया स्थान तय किया गया था, लेकिन दोनों देवताओं ने वहां बैठने से साफ इनकार कर दिया। देवताओं की ओर से स्पष्ट कहा गया कि वे पिछले 20 वर्षों से जिस स्थान पर बैठते आ रहे हैं, उसी स्थान पर बैठेंगे, अन्यथा वे महोत्सव छोड़कर अपने देवालय वापस लौट जाएंगे।

महाशिवरात्रि महोत्सव की परंपरा निभाने के लिए देव मार्कंडेय ऋषि और देव विभूषण शाम के समय राजदेवता माधवराय के दरबार में पहुंचे और देव मिलन की रस्म पूरी की। हालांकि, इस दौरान देवताओं की नाराजगी साफ दिखाई दी। जिला प्रशासन और सर्व देवता समिति ने देवताओं को आश्वासन दिया है कि इस विषय पर बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि सोमवार को इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा, ताकि महोत्सव की परंपरा और श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहे।

बताया जा रहा है कि जब देव मार्कंडेय ऋषि और देव विभूषण बालीचौकी क्षेत्र से महोत्सव में शामिल होने के लिए अपने देवालय से निकले थे, उसी समय देववाणी के माध्यम से उन्होंने नए स्थान पर बैठने को लेकर असहमति जता दी थी। देव मार्कंडेय ऋषि के पुजारी तिलक राज, बलदेव शर्मा, जीवन शर्मा और निट्टू शर्मा ने बताया कि दोनों देवता नए स्थान पर बैठने के लिए तैयार नहीं हैं और उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि उन्हें उनके पारंपरिक स्थान पर ही बैठने दिया जाए। प्रशासन और सर्व देवता समिति ने देवताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।

Kangra: गगल से शाहपुर तक फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, अवैध कट होंगे बंद; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग के निर्देश

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में NHAI अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने गगल–शाहपुर–मटौर–कच्छयारी फोरलेन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक साइन बोर्ड, CCTV कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी।

Kangra: गोरड़ा-बोह सड़क पर श्रेय लेने की होड़, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा- 14.96 करोड़ देने वाली केंद्र सरकार का आभार क्यों नहीं?

गोरड़ा-बोह सड़क के निर्माण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, PMGSY के तहत केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 को करीब 20 किलोमीटर सड़क के लिए 14.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

Kangra: शाहपुर फोरलेन पर हादसों को रोकने के लिए एक्शन में पुलिस, SP ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण; स्पीड कैमरे और बैरिकेट्स लगाने...

शाहपुर फोरलेन पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एसपी कुलभूषण वर्मा ने पुलिस टीम के साथ ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की पहल पर निर्माणकर्ता कंपनी को स्पीड लिमिट कैमरे, बैरिकेट्स और अन्य सुरक्षा इंतजाम जल्द लगाने के निर्देश दिए गए।