Himachal: बॉर्डर पर RTO का बड़ा एक्शन: बिना परमिट और टैक्स दौड़ रहे 30 वाहन पकड़े, लाखों का जुर्माना

Date:

--Advertisement--

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बुधवार को परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले कई कमर्शियल वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। आरटीओ सोना चंदेल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ओवरलोडिंग और बिना परमिट चल रहे वाहनों की शिकायतों के बाद मीनस बॉर्डर पर विशेष नाका लगाया। इस दौरान करीब 90 से 95 कमर्शियल वाहनों की गहन जांच की गई। जांच टीम में राजेश, रणबहादुर, हरजीत सिंह और मुन्ना लाल भी शामिल रहे। जांच के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा और कुछ हिमाचल प्रदेश के कई वाहन बिना वैध परमिट और टैक्स के संचालित होते पाए गए। नियमों की अनदेखी करने वाले ऐसे करीब 30 वाहनों के चालान किए गए और कुल 5.49 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

जांच के दौरान उत्तराखंड की एक निजी बस को भी रोका गया, जिसमें 8 से 10 यात्री सवार थे, लेकिन कंडक्टर द्वारा किसी भी यात्री को टिकट जारी नहीं किया गया था। यह गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने बस के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पांवटा साहिब क्षेत्र में भी परिवहन विभाग ने एक निजी बस के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की थी, जिसमें यात्रियों को टिकट नहीं दिया गया था।

कार्रवाई के दौरान पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर खजियार खाला के पास एक ट्रक को भी रोका गया। ट्रक चालक ‘परदेसी परदेसी तू जाना नहीं’ धुन वाला प्रैशर हॉर्न बजाते हुए पाया गया। जांच में प्रैशर हॉर्न और अन्य अवैध ध्वनि उपकरण नियमों के खिलाफ पाए गए, जिसके चलते चालक पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। मौके पर ही अवैध हॉर्न और उपकरण जब्त कर ट्रक से हटवा दिए गए और चालक को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।

आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि विभाग को लगातार ओवरलोडिंग और बिना परमिट व टैक्स के वाहनों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और सरकारी राजस्व की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रैशर हॉर्न का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों में मौके पर ही उपकरण जब्त कर चालान किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।