Shimla: 30 मिनट में शिमला से चंडीगढ़, हेली टैक्सी सेवा फिर शुरू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Date:

--Advertisement--

शिमला और चंडीगढ़ के बीच शुक्रवार को हेली टैक्सी सेवा ने दोबारा उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिला। इस दौरान चंडीगढ़ से शिमला और शिमला से चंडीगढ़ के लिए 5-5 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। हेली टैक्सी के जरिए यात्रियों ने मात्र 30 मिनट में अपना गंतव्य हासिल किया, जबकि सड़क मार्ग से यही सफर करने में आमतौर पर 3 से 4 घंटे लगते हैं।

यह हेली टैक्सी सेवा पवन हंस लिमिटेड द्वारा संचालित की जा रही है। कंपनी चंडीगढ़ और शिमला के बीच सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को यह सेवा उपलब्ध कराएगी। तय समय-सारिणी के अनुसार चंडीगढ़ से हेली टैक्सी सुबह 9.15 बजे उड़ान भरेगी और 9.50 बजे शिमला के संजौली हेलीपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सुबह 9.55 बजे रवाना होकर 10.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

गौरतलब है कि शिमला और चंडीगढ़ के अलावा शिमला-रिकांगपिओ और शिमला-कुल्लू के बीच भी हेली टैक्सी सेवा शुरू की गई है। बीते 21 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के संजौली स्थित हेलीपोर्ट से इन हेली सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद चंडीगढ़ और शिमला के बीच एक दिन उड़ान संचालित हुई थी, लेकिन बर्फबारी के चलते सेवाएं अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी थीं।

उधर, हेरिटेज एविएशन सप्ताह के सातों दिन शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से रिकांगपिओ के लिए रोजाना एक उड़ान और कुल्लू के लिए रोजाना दो उड़ानें संचालित कर रहा है। हेली टैक्सी सेवा के फिर से शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन यात्राओं को खासा लाभ मिलने की उम्मीद है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल में संविधान दिवस पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, क्विज से लेकर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने विजेताओं को सम्मानित कर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।

Kangra: शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग, नियम तोड़ने वाले कुछ दुकानदारों के काटे चालान

शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों का दिखा हुनर, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में संविधान दिवस पर नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंकिता, वंशिका सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।