Kullu: बंजार के बलागाड़ में देव आस्था का महासंगम, मां वल्ले दुर्गा और मार्कंडेय ऋषि के रथों की प्राण-प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब

Date:

--Advertisement--

देवभूमि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था का अद्भुत दृश्य शनिवार को बंजार के बलागाड़ क्षेत्र में देखने को मिला, जहां आदि शक्ति मां वल्ले दुर्गा और महर्षि मार्कंडेय जी के नवनिर्मित रथों की पावन प्राण-प्रतिष्ठा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस विशेष आयोजन में मां दुर्गा, महर्षि मार्कंडेय बलागाड़ और ऋषि मार्कंडेय पेड़चा के रथों का मिलन हुआ, जिसे देखने और इसमें सहभागी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरे क्षेत्र में “अठारह करडू की जय-जयकार” के उद्घोष गूंजते रहे और वातावरण पूरी तरह देवमय हो गया।

इस पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने देवी-देवताओं के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। आयोजन स्थल पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी और पूर्व मंत्री ने जयराम ठाकुर का स्वागत किया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि देव परंपराएं, देव आस्थाएं और देव अवस्थाएं हिमाचल की विशिष्ट पहचान हैं। पहाड़ी समाज सदियों से देव संस्कृति से जुड़ा रहा है और यही संस्कार हमारी सामाजिक एकता और आत्मिक शक्ति का आधार हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहें, अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अपनी पहचान को भूलना समाज और संस्कृति दोनों के लिए घातक हो सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के कई हिस्सों, खासकर महानगरों में सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं पर योजनाबद्ध तरीके से प्रहार किए जा रहे हैं। ऐसे समय में समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों की रक्षा करे।

अयोध्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के लंबे संघर्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो पाया। श्रीराम मंदिर हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय चेतना का गौरवशाली प्रतीक है। इसी भावना के साथ हमें अपने स्थानीय देवस्थलों के प्रति भी समर्पण भाव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने देवी-देवताओं से प्रदेशवासियों को आपदाओं से बचाने और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि देव संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर देवता मार्कंडेय ऋषि मंगलौर के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम शर्मा, कारदार मार्कंडेय ऋषि बलागाड़ चुनी लाल शर्मा, श्रवण शर्मा, देव समाज से दोत राम, ठाकुर चंद महंत, सत्यदेव शर्मा सहित कई कारदार और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।