आनी में दुग्ध उत्पादकों की बड़ी बैठक, भुगतान में देरी और सुविधाओं की कमी पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

आनी में मंगलवार को दुग्ध उत्पादक संघ आनी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में किसान सभा के सचिव गीताराम और पदम् प्रभाकर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में दूध उत्पादन से जुड़े किसानों को कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सबसे बड़ी समस्या दूध की अदायगी में हो रही देरी है, जिससे छोटे और सीमांत किसान आर्थिक संकट में आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, चिलिंग प्लांट जैसे बुनियादी ढांचे का अभाव, दूध की गुणवत्ता और मिलावट से जुड़े मुद्दे तथा पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन से जुड़ी लॉजिस्टिक चुनौतियां भी दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। हालांकि सरकार की ओर से दूध गंगा योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने और सहकारी समितियों को मजबूत करने जैसे प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही परिवहन सब्सिडी के जरिए कुछ राहत भी दी जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्याएं अभी भी बरकरार हैं।

बैठक में विशेष रूप से इस बात पर चिंता जताई गई कि दूध बेचने के कई महीनों बाद तक किसानों को भुगतान नहीं मिल पाता, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि समय पर भुगतान सुनिश्चित किए बिना दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना मुश्किल है।

बैठक में दुग्ध उत्पादक संघ के प्रधान हरविंदर और सचिव विजय कुमार के अलावा किसान सभा सचिव गीताराम, पदम् प्रभाकर, हेमराज, राजेंद्र, ओमी, कमल, चेतराम, दुनी और सूरज सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।