Himachal: दूरदराज़ इलाकों तक स्वास्थ्य की दस्तक, संच दलाश में आरोग्य योजना का जागरूकता शिविर आयोजित

Date:

--Advertisement--

आनी। एकल अभियान गतिविधि विभाग, संभाग दक्षिणी हिमाचल की ओर से गतिविधि विभाग आरोग्य योजना के तहत भाग शिमला के अंचल आनी के अंतर्गत संच दलाश में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में संच समिति का पूरा सहयोग रहा।

संच अध्यक्षा संदीपना ठाकुर ने बताया कि एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा आरोग्य योजना के माध्यम से ग्रामीण और गरीब वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में आयोजित इस जागरूकता शिविर में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वीटी शर्मा ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों की पहचान, बचाव और प्राथमिक उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

इस शिविर में करीब 90 ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश वर्मा रहे। उन्होंने लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित जांच व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

शिविर को सफल बनाने में संच अध्यक्ष संदीपना, संच आरोग्य अध्यक्ष महेंद्र, गतिविधि प्रमुख मान सिंह, संच प्रशिक्षक अनिता सहित अनेक आचार्य बहनों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस अभियान को प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।