Kangra: कठुआ में ABVP अधिवेशन में पहुंचे जयराम ठाकुर, बोले- धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर ने बदली विकास की तस्वीर

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जम्मू-कश्मीर के 61वें प्रांत अधिवेशन में शामिल होने कठुआ पहुंचे। इस अधिवेशन में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इस आयोजन में भाग लेकर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई है और यह मंच राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।

अपने प्रवास के दौरान जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थी परिषद के प्रमुख स्तंभ रहे स्वर्गीय सुनील उपाध्याय के पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी सुना। इसके अलावा उन्होंने लखनपुर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सुनील उपाध्याय नगर में आयोजित यह प्रांत अधिवेशन युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला है। अपने छात्र जीवन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पढ़ाई के दौरान उन्हें विद्यार्थी परिषद के साथ काम करने का अवसर मिला था, इसलिए यह प्रदेश उनकी कर्मभूमि भी रहा है। संघर्ष, संगठन और समर्पण की कई यादें इस क्षेत्र से जुड़ी हैं, जो आज फिर जीवंत हो उठीं।

कार्यक्रम से पहले मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास और लोकतांत्रिक मजबूती की नई शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है और सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। सड़कों, सुरंगों, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी ढांचे में बड़े स्तर पर सुधार हुआ है। निवेश बढ़ा है, रोजगार के नए अवसर बने हैं और पर्यटन ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। पंचायत और स्थानीय निकायों को सशक्त कर लोकतंत्र की जड़ें मजबूत की गई हैं और केंद्र सरकार की योजनाएं अब अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

अपने दौरे के दौरान जयराम ठाकुर ने लखनपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक देश, एक विधान और एक निशान के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका बलिदान जम्मू-कश्मीर की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता का अमिट प्रतीक है और उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Himachal News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़का विरोध, मुख्य चौक पर चक्का जाम; प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे DC

घघरौता पंचायत के सनौथा गांव में गोवंश के कथित तौर पर काटे जाने की घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौक पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे DC ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।