Mandi: संधोल में बड़ा हादसा टला: खड्ड में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, यात्रियों की थमी सांसें

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के संधोल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चतरोन क्षेत्र में मसोत खड्ड पुल के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खड्ड में गिरने से बाल-बाल बच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते बस रुक गई, नहीं तो एक भीषण दुर्घटना हो सकती थी। बस में उस समय करीब 10 से 12 यात्री सवार थे, जिनकी जान खतरे में पड़ गई थी।

यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है, जब एचआरटीसी की बस धर्मपुर से संधोल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस मसोत खड्ड पुल की चढ़ाई पर पहुंची, अचानक तकनीकी खराबी के कारण इंजन बंद हो गया। इंजन बंद होते ही बस आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर लुढ़कने लगी। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और पिछले हिस्से का एक टायर सड़क से बाहर निकलकर हवा में लटक गया।

बस के पीछे की ओर खिसकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौत को बेहद करीब देख सभी यात्री दहशत में आ गए। हालांकि, इस बेहद नाजुक स्थिति में बस चालक ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। चालक ने संयम बनाए रखा और किसी तरह बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे वह पूरी तरह खड्ड में गिरने से बच गई। कुछ सेकेंड की भी देरी होती तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रही एक अन्य बस की मदद ली गई। दूसरी बस की सहायता से प्रभावित बस को खींचकर सुरक्षित रूप से सड़क पर वापस लाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बस का एक पिछला टायर सड़क से बाहर चला गया था, लेकिन समय रहते स्थिति संभाल ली गई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।