Kangra: कांगड़ा कार्निवाल की पहली संध्या में संगीत का जादू, थाइकुडम ब्रिज ने धर्मशाला को बनाया सुरों का संगम

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा कार्निवाल के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में धर्मशाला बुधवार की रात संगीत, लोक-परंपराओं और उत्सव के रंगों से सराबोर नजर आई। कार्यक्रम की पहली संध्या पर केरल के प्रसिद्ध बैंड थाइकुडम ब्रिज की दमदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्निवाल के माहौल को पूरी तरह जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला क्षेत्र के खनियारा से आए शहनाई वादकों ने अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी सुरमयी धुनों ने दर्शकों को हिमाचल की समृद्ध लोक-संस्कृति और विरासत से जोड़ दिया। इसके अलावा विभिन्न स्थानीय बैंड और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने कार्निवाल की रौनक को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा कार्निवाल जिला कांगड़ा की लोक-संस्कृति, कला, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को सशक्त मंच प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और साथ ही पर्यटन को नई दिशा देते हैं, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए लगातार इस तरह के आयोजनों को समर्थन दे रही है। कांगड़ा कार्निवाल आज सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और सामूहिक सहभागिता का मजबूत प्रतीक बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांगड़ा कार्निवाल 2025 देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा और कांगड़ा घाटी की पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कांगड़ा जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि कांगड़ा वैली कार्निवाल को हिमाचल प्रदेश सरकार ने आधिकारिक रूप से सरकारी उत्सव का दर्जा दिया है। सरकार की अधिसूचना के बाद यह उत्सव अब हर वर्ष 24 से 31 दिसंबर तक पुलिस मैदान, धर्मशाला में नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 24 से 31 दिसंबर की अवधि तय करना एक दूरदर्शी निर्णय है, क्योंकि इसी दौरान क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक धर्मशाला और कांगड़ा घाटी का रुख करते हैं। ऐसे में कांगड़ा वैली कार्निवाल पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त और खास आकर्षण बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जो हिमाचल की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और आम जनता के हितों को मजबूती प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।