सोलन बाईपास पर ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराया, बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

सोलन: सोलन बाईपास पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह परवाणू से सोलन की ओर जा रहा एक ट्रक दोहरी दीवाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराया।

हालांकि इस स्थान पर सड़क चौड़ी है, फिर भी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। आशंका है कि चालक को नींद आ गई थी या फिर वह तेज गति से वाहन चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना घटी।

इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या व्यक्ति नहीं आया। यदि ऐसा होता तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। फिलहाल ट्रक सड़क किनारे नाली में फंसा हुआ है, और उसे निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग प्रशासन से सोलन बाईपास पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि यह क्षेत्र दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में कपड़े की दुकान में चोरी का खुलासा, चंबा से आरोपी गिरफ्तार; FIR में BNS की इन धाराओं में केस दर्ज

कांगड़ा के होशियारपुर रोड स्थित कपड़े की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी शुक्रदीन को चंबा से गिरफ्तार किया है। थाना कांगड़ा में FIR No. 167/2026 के तहत BNS की धारा 331(4), 305 और 3(5) में केस दर्ज किया गया है।

कांगड़ा में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, बस से 15.85 ग्राम हेरोइन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने गज पुल राजोल के पास नाकाबंदी के दौरान बस HP-68B-0147 से 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने नूर मोहम्मद उर्फ बांसुरी और मोहन बहादुर उर्फ मोनु को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

हिमाचल में 11 दिसंबर से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, सुक्खू ने दिए संकेत; विभागों में फेरबदल पर भी चर्चा

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संकेत दिए हैं कि 11 दिसंबर से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को लेकर भी चर्चा जारी रहने की बात कही है। फिलहाल नए मंत्रियों के नाम और विस्तार की तारीख तय नहीं की गई है।

हिमाचल में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 3 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं; UPI और ATM चलते रहेंगे

हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बताया कि UPI, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI योजना वापस लेने समेत कई मांगें उठाई हैं।