Kangra: दशकों का इंतजार खत्म: चीला खोड़ी पहुंची पहली सड़क, ग्रामीणों ने मंत्री यादविंद्र गोमा का जताया आभार

Date:

--Advertisement--

पंचरुखी, 21 दिसंबर। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की मंझेड़ा ग्राम पंचायत के गांव चीला खोड़ी में पहली बार संपर्क मार्ग पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस ऐतिहासिक पल पर गांववासियों ने आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनका आभार जताया। दशकों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और सड़क निर्माण के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि धार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और चीला खोड़ी के लोगों को संपर्क मार्ग उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल था। उन्होंने बताया कि इसी सोच के तहत इस सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी गई और कार्य को अमलीजामा पहनाया गया। मंत्री ने कहा कि यह संपर्क मार्ग वर्ष 2026 तक पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा और इसके लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी जारी की जाएगी। सड़क के निर्माण से सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

चीला खोड़ी में आयोजित जनसभा में मंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी क्षेत्र की हर जरूरत और मांग को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुए अधिकांश विकास कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में संपन्न हुए हैं। उन्होंने जोगी बस्ती और घेड़ गांव तक लगभग 30-30 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़कों का उल्लेख करते हुए बताया कि इन कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होने वाला है।

इसके बाद मंत्री यादविंद्र गोमा ने लदोह ग्राम पंचायत में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन और पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि ग्राम पंचायत लदोह ने विकास के क्षेत्र में सराहनीय काम किया है।

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि पंचरुखी के टटैहल क्षेत्र में करीब 30 कनाल भूमि पर जल्द सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र की पीएचसी को जल्द पूरा कर इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उन्नत करने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचरुखी क्षेत्र के लिए 32 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना भी जल्द पूरी होने जा रही है।

इन कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय ग्राम पंचायतों द्वारा मंत्री यादविंद्र गोमा को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मंझेड़ा और ग्राम पंचायत लदोह के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Bilaspur Chitta Case: फोरलेन पर स्कूटी से चिट्टा बरामद, 18 और 24 साल के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने गरा स्थित एचपी टोल एंट्री बैरियर के पास स्कूटी की जांच के दौरान चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई के स्रोत और आगे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।