Sirmaur: पांवटा साहिब में जहरीला खेल उजागर, गुड़ बनाने की भट्टियों में जला रहे थे प्लास्टिक कचरा

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब उपमंडल के हरिपुर टोहाना क्षेत्र में गुड़ और शक्कर बनाने वाले गन्ना क्रशर प्रदूषण नियंत्रण नियमों की खुलेआम अनदेखी करते पाए गए हैं। यहां क्रशरों में गन्ने की वेस्टेज के साथ भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जलाया जा रहा था, जिससे जहरीला धुआं निकल रहा था। इस धुएं से आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध गतिविधि पिछले कई दिनों से लगातार जारी थी।

जानकारी के अनुसार गुड़ पकाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्टियों में गन्ने की वेस्टेज के साथ दवा कंपनियों से जुड़ा वेस्ट प्लास्टिक बड़ी मात्रा में जलाया जा रहा था। जैसे ही इस मामले की सूचना मिली, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अतुल परमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी।

निरीक्षण के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा मिला, जिसे तुरंत हटवाया गया। साथ ही गन्ना क्रशर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी गतिविधि दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें सबसे अहम यह है कि दवा कंपनियों का वेस्ट प्लास्टिक इतनी बड़ी मात्रा में गन्ना क्रशरों तक आखिर कैसे पहुंचा।

इसके अलावा प्लास्टिक जलाकर तैयार किए जा रहे गुड़ की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि फूड सेफ्टी विभाग भी इस मामले की जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अतुल परमार ने बताया कि मीडिया के माध्यम से शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर जांच की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के समय भट्ठी बंद थी, लेकिन वहां पांवटा साहिब की दवा कंपनियों से संबंधित वेस्ट प्लास्टिक सामग्री पाई गई। इस कचरे को संबंधित कंपनियों को बुलाकर हटवाया गया है और उन्हें नोटिस जारी कर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि यह वेस्ट जलाने के लिए भट्टियों तक कैसे पहुंचा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।