Mandi: सुंदरनगर में BSL कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुबह क्वार्टर में मिला शव, कोई सुसाइड नोट नहीं

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर स्थित बीएसएल परियोजना में कार्यरत एक कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गौरव कुमार (पुत्र पवन कुमार) के रूप में हुई है, जो क्वार्टर नंबर S-1/184 में रह रहा था। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात गौरव ने घर पर बताया कि उसे सर्दी हो गई है, इसलिए वह बच्चों के साथ नहीं सोएगा। इसके बाद वह अपने भाई के क्वार्टर में सोने चला गया। जाते समय उसने यह भी कहा कि उसे पिछले कुछ दिनों से नींद पूरी नहीं हो रही है, इसलिए सुबह उसे जल्दी न जगाया जाए।

बुधवार सुबह जब उसका भाई उसे जगाने क्वार्टर में पहुंचा, तो गौरव को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसे तुरंत बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए बयान में गौरव की मौत को लेकर किसी भी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।