Bilaspur: घुमारवीं में तड़के लगी भीषण आग, बेकरी फैक्टरी जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत अमरपुर पनौल में एक बेकरी फैक्टरी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में फैक्टरी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

आग लगने का पता बुधवार सुबह करीब पांच बजे उस समय चला, जब फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी मनोज की नींद खुली और उसे जलने की तेज दुर्गंध महसूस हुई। मनोज ने तुरंत फैक्टरी मालिक सतबीर ठाकुर को इसकी सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

इस अग्निकांड में दो फ्रिज, मिक्सिंग मशीन, एक वजन मशीन, करीब 70 बोरी मैदा, 40 बोरी चीनी और तैयार किए गए कई बेकरी उत्पाद सहित अन्य सामान पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात दुकानदार सतवीर सिंह पुत्र निक्का राम निवासी अमरपुर पनौल की बेकरी में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। हलका पटवारी ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।