Kangra: इंदौरा में खेलों का जोश, चिट्टे पर चोट: मलेंद्र राजन बोले– युवाओं को बचाने का सबसे मजबूत हथियार हैं खेल

Date:

--Advertisement--

इंदौरा, 17 दिसंबर। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में 18 और 19 दिसंबर को आयोजित हो रहे बहुप्रतीक्षित इंदौरा उत्सव के तहत युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित पुरुष खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आज संपन्न हो गए। इन मुकाबलों में युवाओं का उत्साह और खेल भावना देखने लायक रही।

इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टा जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ गंभीरता से काम कर रही है और खेल गतिविधियां इस अभियान को मजबूत आधार देती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नारे “चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अब पूरे प्रदेश में जनआंदोलन बन चुका है।

आज खेले गए फाइनल मुकाबलों में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कंदरोड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि काठगढ़ की टीम उपविजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में तोकी 11 की टीम ने बाजी मारी और इंदौरा 11 की टीम को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में भोगरवां की टीम विजेता बनी और बसंतपुर की टीम उपविजेता रही।

विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना ही चिट्टे के खिलाफ सबसे प्रभावी उपाय है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो उन्हें नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने जानकारी दी कि इन सभी खेल प्रतियोगिताओं की विजेता और उपविजेता टीमों को 19 दिसंबर को इंदौरा उत्सव के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इसके बाद विधायक ने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि उत्सव का आयोजन पूरी तरह सुव्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।