Kangra: बच्चों की सेहत पर प्रशासन की पैनी नजर, एसडीएम संकल्प गौतम ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 17 दिसंबर। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने निरीक्षण किया। यह शिविर आंगनबाड़ी केंद्र उस्तेहड़ स्थित समलोटू में 1 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से शिविर की व्यवस्थाओं और बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

एसडीएम संकल्प गौतम ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना समाज और राष्ट्र के भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रारंभिक आयु में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी बीमारी या कमजोरी को समय रहते पहचाना जा सके।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हर बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे और कोई भी बच्चा इन सुविधाओं से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविरों में अपने बच्चों की नियमित जांच अवश्य करवाएं।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. विकास ठाकुर ने क्षेत्र के नन्हे बच्चों की समग्र स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान बच्चों का वजन, लंबाई, पोषण स्तर, सामान्य शारीरिक परीक्षण और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का आकलन किया गया। इसके साथ ही अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर साल में दो बार आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चों में किसी भी संभावित बीमारी या पोषण संबंधी कमी का समय रहते पता लगाकर उचित उपचार और परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उस्तेहड़ विनेश शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समलोटू रामप्यारी, आंगनबाड़ी सहायिका वीना देवी सहित अन्य कर्मचारी और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।