Kullu: लगघाटी का लाल जतिन ठाकुर बना भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट, रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में किया शामिल

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 14 दिसंबर 2025। कुल्लू जिले के लगघाटी क्षेत्र के छोटे से बढ़ाई गांव ने पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव के होनहार बेटे जतिन ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त कर रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में शामिल होकर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून से पास आउट होकर जतिन ठाकुर ने अपनी सैन्य सेवा की यात्रा शुरू की।

जतिन ठाकुर की यह सफलता वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, हमीरपुर से प्राप्त की और विज्ञान विषय में जमा दो तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आईआईटी-जेईई (मेंस) के आधार पर भारतीय सेना की टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) में चयनित होकर एसएसबी परीक्षा उत्तीर्ण की।

पांच वर्षों के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के दौरान जतिन ने हर चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पहला वर्ष उन्होंने ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया में पूरा किया, जबकि अगले तीन वर्ष मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE), महो, इंदौर में प्रशिक्षण लिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते अकादमी ने उन्हें गोल्डन टॉर्च (सर्वश्रेष्ठ CGPA) और बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्रदान किए।

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिलने के बाद अब जतिन अगले एक वर्ष तक एमसीटीई, महो में अपनी बी.टेक. की पढ़ाई पूरी करेंगे। सेवा और अनुशासन की यह परंपरा उनके परिवार में पहले से रही है। जतिन के दादा स्वर्गीय तलवे राम ठाकुर भी भारतीय सेना में 21 वर्षों तक रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में सेवा दे चुके थे।

जतिन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को दिया। उनकी माता गृहणी हैं, जबकि पिता रमेश ठाकुर केंद्रीय विद्यालय संगठन में स्नातकोत्तर अध्यापक हैं और वर्तमान में भारतीय दूतावास विद्यालय, मॉस्को में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी बहन सौम्या ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से वेटरनरी साइंस में बी.वी.एस.सी. की डिग्री प्राप्त की है।

जतिन ठाकुर का यह सफर आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बढ़ाई गांव से लेकर भारतीय सेना की वर्दी तक का उनका यह मार्ग पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।