Shimla: कुफरी में सख्त संदेश: नियम तोड़े तो मुश्किल, पर्यटकों को प्रशासन की सीधी चेतावनी

Date:

--Advertisement--

शिमला में बढ़ती पर्यटक भीड़ के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के नेतृत्व में रविवार को कुफरी में एक दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्यटकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का संदेश दिया गया।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि सर्दियों के मौसम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी हो जाता है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहनें, तय गति सीमा का पालन करें, वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं और कार की सनरूफ से बाहर न निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की असुविधा होने पर पर्यटक जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान आम लोगों की भूमिका को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि हादसे की स्थिति में वीडियो या फोटो बनाने के बजाय घायल की मदद करना प्राथमिकता होनी चाहिए। बचाव कार्यों में आमजन की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन सकती है।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से भी चेकिंग की गई। ये वाहन हिमाचल प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट के तहत विश्व बैंक की मदद से खरीदे गए हैं। इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनमें डेवलपर रडार, अल्को सेंसर, ब्लैक ग्लास डिटेक्ट सिस्टम, फ्लैशर डिटेक्टर सिस्टम, जीपीएस और सीसीटीवी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इनकी मदद से रात के समय भी गश्त और प्रभावी निगरानी संभव हो पाई है, जिससे यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिली है।

अभियान के दौरान एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।