अब अग्निशमन विभाग में होंगी महिलाएं, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, होमगार्ड भर्ती भी जल्द

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य के साथ सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब अग्निशमन विभाग में महिलाओं की भी तैनाती की जाएगी, जिसके लिए भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश में होम गार्ड्स की नई भर्ती भी जल्द शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को शिमला स्थित सरघीण में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 63वें स्थापना दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वाहनियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से सुरक्षित हिमाचल का प्रदर्शन किया गया, जिसमें अग्निशमन तथा खोज एवं बचाव से जुड़ी मॉक ड्रिल मुख्य आकर्षण रहीं। मुख्यमंत्री ने नशा निवारण पर आधारित ‘मिरेकल ऑफ माइंड’ एप भी लॉन्च किया, जिसे ईशा फाउंडेशन के सहयोग से विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि गृह रक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं ने पिछले एक वर्ष में 708 खोज एवं बचाव अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है, जिनमें 448 लोगों की जान बचाई गई। विभाग की त्वरित और दक्ष कार्यप्रणाली के चलते प्रदेश में करीब 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान से बचाया गया है। इसके अलावा विभाग द्वारा 1035 स्थानों पर जल स्रोतों और जल निकायों का जीर्णोद्धार किया गया है, जो एक सराहनीय उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। मौजूदा कार्यकाल में अग्निशमन विभाग की चार नई इकाइयां देहा, उबादेश, नेरवा और इंदौरा में स्थापित की गई हैं। इस वर्ष 27 नए अग्निशमन वाहन खरीदे गए हैं और इन इकाइयों के लिए 150 नए पद स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अग्निशमन आधुनिकीकरण योजना के तहत 55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं एसडीआरएफ की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए 6 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक उपकरण खरीदे गए हैं, जिनमें ड्रोन भी शामिल हैं। इन उपकरणों से हवाई सर्वेक्षण, खोज कार्यों और आपदा संभावित क्षेत्रों की निगरानी आसान हुई है, जिससे आपदा के समय प्रतिक्रिया और तैयारी में सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने होम गार्ड महिलाओं को मातृत्व अवकाश की सुविधा दी है। इससे महिला कर्मियों को मातृत्व के दौरान आवश्यक सहयोग मिला है और उनकी नौकरी की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है।

समारोह में अतिरिक्त महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृह रक्षा एवं अग्निशमन विभाग द्वारा करीब 11 हजार मॉक ड्रिल, 3 हजार जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं और लगभग दो लाख नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया है। डिप्टी कमांडेंट जनरल अरविंद पराशर ने आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी, विशेष सचिव सुदेश मोख्टा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, एसएसपी संजीव गांधी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।