Kullu: कुल्लू में रिहायशी मकान में लगी भीषण आग! परिवार बाल-बाल बचा, शॉर्ट सर्किट पर उठे गंभीर सवाल

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत जरड भुठ्ठी की कॉलोनी के गदोरी गांव में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जैसे ही मकान से धुआं उठता दिखाई दिया, गांव में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की और इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

आगजनी की इस घटना में कमरे के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें लकड़ी का फर्नीचर, कपड़े, सिलाई मशीन और अन्य घरेलू सामान शामिल है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पीड़ित मकान मालिक मोहिनी बौद्ध का कहना है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उनका आरोप है कि पिछले कई दिनों से बिजली के पोल से स्पार्किंग हो रही थी, जिसकी शिकायत उन्होंने बिजली विभाग को दी थी, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर समय रहते सुधार किया जाता, तो आज यह नुकसान नहीं होता।

सबसे राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगते समय परिवार के लोग कमरे में मौजूद थे और देखते ही देखते धुआं पूरे ग्राउंड फ्लोर में फैल गया। समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय निवासी अंजना ने भी बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से बिजली के पोल में लगातार स्पार्किंग हो रही थी और बिजली बार-बार ट्रिप कर रही थी। सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर आग को फैलने से रोक लिया।

अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि विभाग को सुबह 10:55 बजे सूचना मिली और 10:56 पर टीम मौके के लिए रवाना हो गई। करीब 11:16 पर पहुंचते ही आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग मकान के एक कमरे और साथ लगती दुकान तक पहुंच गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया। नुकसान का विस्तृत आंकलन अभी किया जा रहा है।

मकान मालिक ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है, जबकि स्थानीय लोग बिजली विभाग से समस्या का स्थाई समाधान करने की गुहार लगा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला जिले के रामपुर से कांग्रेस विधायक नंदलाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 4 बार लगातार जीते थे विधानसभा चुनाव 

रामपुर विधायक नंदलाल ने ITBP और SPG में सेवाएं देने के बाद 2007 में राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर उन्होंने लगातार चार विधानसभा चुनाव जीते और बाद में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बने।

हिमाचल में 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित, क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारी हड़ताल पर; मरीजों को निजी लैब का सहारा

हिमाचल प्रदेश में क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से छह मेडिकल कॉलेजों समेत 86 जांच केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भुगतान अटकने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, जिसके विरोध में सोमवार सुबह 8 बजे से हड़ताल शुरू की गई।

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।

Kangra: धर्मशाला में उप-डाकघर का ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये चोरी, पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को दबोचा; 1.45 लाख बरामद

धर्मशाला के दाड़ी उप-डाकघर में ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 1.45 लाख रुपये बरामद किए हैं।