500 छात्र पहुंचे विधानसभा! स्पीकर ने बताई लोकतंत्र की वो बातें, जो किताबों में भी नहीं मिलतीं

Date:

--Advertisement--

तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को छात्रों का ऐसा उत्साह देखने को मिला, जैसे कोई बड़ा आयोजन चल रहा हो। राज्य के अलग-अलग स्कूलों—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महनुता, रायपुर, रैत, डाढ़, ज्वालामुखी, बरबाता, आधुनिक पब्लिक स्कूल धर्मशाला, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी और राजकीय उच्च विद्यालय बलूही खास—से लगभग 500 छात्र-छात्राएं विधानसभा सचिवालय पहुंचे और सदन की कार्यवाही को नजदीक से देखा।

विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की और उनसे संसदीय प्रणाली, सदन की कार्यवाही, पीठासीन अधिकारी की भूमिका और सत्र संचालन से जुड़े कई सवाल पूछे। स्पीकर पठानिया ने बड़ी ही सरल भाषा में छात्रों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया और उन्हें आज की कार्यवाही के बारे में भी विस्तार से बताया।

छात्रों से संवाद करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में जनता अपने प्रतिनिधियों को सीधे वोट के जरिए चुनती है और यही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश दोनों ही संविधान द्वारा तय लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार चलते हैं। कानून बनाने का अधिकार लोकसभा और विधानसभा के पास है, जिसका स्पष्ट प्रावधान संविधान में किया गया है।

पठानिया ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दुनिया के अनेक देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारतीय संविधान की रचना की, जिसके कारण आज 140 करोड़ भारतीय एकजुट होकर सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि युवा होने के नाते अब लोकतंत्र की रक्षा और मजबूती की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। वे चाहें प्रशासनिक अधिकारी बनें या जनप्रतिनिधि—हर भूमिका राष्ट्र निर्माण का अहम हिस्सा है।

स्पीकर ने कहा कि आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी से मिली है और हमें इस लोकतांत्रिक व्यवस्था की कदर करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को सदन की कार्यवाही कभी भी देखने के लिए आमंत्रित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और विधायक संजय रत्न भी मौजूद थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।