Kangra: शाहपुर के छात्रों ने विधानसभा का अनुभव किया, विधायक से की मुलाकात

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, मोरथू, शाहपुर और राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के करीब 182 छात्रों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय का दौरा किया और शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही देखी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से छात्रों की मुलाकात भी हुई।

छात्रों से संवाद करते हुए पठानिया ने कहा कि आज के युवा संसदीय प्रणाली और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति अत्यंत उत्साहित हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है। उन्होंने बताया कि रोजाना सौ से अधिक छात्र विधानसभा की कार्यवाही देखने आते हैं और इससे उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ मिलती है।

पठानिया ने विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के कार्यों की व्याख्या करते हुए बताया कि ये तीनों अंग मिलकर शासन का कार्य करते हैं। उन्होंने समझाया कि कार्यपालिका सरकार की नीतियों और कानूनों को लागू करती है, विधायिका उन्हें नियंत्रित और मार्गदर्शन देती है, जबकि न्यायपालिका संविधान और कानून का पालन सुनिश्चित करती है।

इस अवसर पर अध्यक्ष ने छात्रों को सदन की कार्यवाही के महत्व और आज होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया और उन्हें आगे भी विधानसभा में आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।