Kangra: शहीद पायलट नमांश स्याल को पैतृक गांव पटियालकर में नम आँखों से अंतिम विदाई

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 23 नवंबर: तेजस विमान हादसे में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलट फ़्लाइट लेफ्टिनेंट नमांश स्याल का पार्थिव शरीर आज जब उनके पैतृक गाँव पटियालकर पहुँचा, तो पूरा क्षेत्र शोक और गर्व की भावना से भर उठा। तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर देखते ही हर किसी की आँखें नम हो गईं।

गाँव के श्मशान घाट के आसपास हजारों लोग एकत्र हुए, जिन्होंने अपने वीर सपूत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, पर्यटन निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, एसडीएम मनीष शर्मा, पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार, पूर्व विधायक अरुण मेहरा सहित भारतीय सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इन सभी ने शहीद नमांश स्याल को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और कहा कि उनका यह बलिदान देश सदैव याद रखेगा। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके साथ खड़ा है।

गगल हवाई अड्डे पर भी मंत्री यादविंद्र गोमा, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, आर.एस. बाली, अजय वर्मा और डीसी हेमराज बैरवा मौजूद थे। सभी ने शहीद के परिवार को ढांढस बंधाया।

शहीद नमांश स्याल का अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया गया। मुखाग्नि उनके ताया के पुत्र निशांत ने दी।

हिमाचल ने आज अपने एक और वीर सपूत को गर्व और अश्रुपूर्ण विदाई दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।