Himachal: हिमाचल में सियासी हंगामा: युवा कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ खोला मोर्चा, फूंका पीएम मोदी का पुतला!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर वोट चोरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना रोष जताया।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी, प्रदेश महासचिव डॉ. रंजीत सिंह वर्मा, आर्यन चौहान और प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्य शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने “लोकतंत्र बचाओ” और “वोट की चोरी बंद करो” जैसे नारे लगाकर माहौल गरमा दिया।

आर्यन चौहान ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के जो तथ्य देश के सामने रखे हैं, उन्होंने लोकतंत्र की नींव को हिला दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लोकतंत्र की हत्या पर रोक नहीं लगी तो युवा कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ देगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी ने कहा कि राहुल गांधी ने जो सच्चाई उजागर की है, उस पर चुनाव आयोग को तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अब वोट की चोरी नहीं चलेगी। भाजपा के सभी हथकंडों का पर्दाफाश किया जाएगा और जनता के सामने सच्चाई लाई जाएगी।”

युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ हिमाचल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हारचक्कियां स्कूल में NSS शिविर का समापन, नशे के खिलाफ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

शाहपुर के पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियां में 19 से 25 नवंबर तक आयोजित सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया।

Kangra: रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने रेलवे स्टेशन कांगड़ा रोड पर टांडा पुल के पास कार्रवाई करते हुए 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ पठियार निवासी 34 वर्षीय करण कटोच को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना कांगड़ा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, तथ्यों के साथ जवाब देने की दी चुनौती

शाहपुर अस्पताल विवाद पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए अस्पताल के स्तरोन्नयन, हिमकेयर योजना, दवाइयों की कमी और अल्ट्रासाउंड सुविधा को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड कांग्रेस के दावों की सच्चाई सामने रखते हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है।

पिता करते हैं मेहनत-मजदूरी, बेटी पल्लवी ने पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता; बनी असिस्टेंट स्टाफ नर्स

उपमंडल रसवान की पल्लवी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद के लिए चयनित होकर परिवार का नाम रोशन किया है। मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता की बेटी पल्लवी ने नर्सिंग परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।