Kangra: कांगड़ा में चिट्टा के खिलाफ बड़ा एक्शन! हर पंचायत में बनेगी एंटी-चिट्टा कमेटी, होगी सख्त मॉनिटरिंग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 6 नवंबर: कांगड़ा जिला प्रशासन ने नशे और चिट्टा के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है। जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि अब जिले की हर पंचायत में एंटी-चिट्टा और नशा निवारण समितियां गठित की जाएंगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि इन समितियों की हर महीने नियमित बैठकें आयोजित होंगी। बैठकों में क्षेत्र में चिट्टा और इससे जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा।

Advertisement – HIM Live Tv

पंचायत स्तर पर शुरू होगी चिट्टा के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई

डीसी ने कहा कि यह कदम अब तक का चिट्टा के खिलाफ सबसे बड़ा प्रहार साबित होगा। इस अभियान में सरकार, पुलिस, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रमों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।

स्कूलों और कॉलेजों में भी बढ़ेगी जागरूकता

इन समितियों के माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि महाविद्यालयों में एंटी-चिट्टा वालंटियर भी तैयार किए जाएंगे ताकि युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाया जा सके।

सबसे अधिक प्रभावित पंचायतों पर रहेगा फोकस

पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे कांगड़ा जिले की उन पंचायतों की पहचान करें, जो चिट्टा की समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जाएगा और निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।

दोषियों की संपत्ति जब्त करने के भी आदेश

डीसी ने साफ कहा कि चिट्टा कारोबार में संलिप्त लोगों की संपत्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।

रैलियों और अभियानों से बढ़ेगा जनसहयोग

अभियान के तहत जिला, उपमंडल और स्थानीय स्तर पर एंटी-चिट्टा रैलियां भी निकाली जाएंगी। इन रैलियों का उद्देश्य आम जनता में नशा-मुक्त समाज के लिए जनजागरण फैलाना होगा।

इस बैठक में एडीएम विनय कुमार, एएसपी वीर बहादुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल, वन विभाग, पंचायती राज और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं एसपी देहरा मयंक चौधरी और टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल मिलाप वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur Medical College Ragging Case: 9 MBBS सीनियर छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, दो हफ्ते का निलंबन और 50 हजार तक जुर्माना

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जूनियर छात्रों से रैगिंग के मामले में नौ द्वितीय वर्ष के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार और छह छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।