Himachal: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से धर्मशाला में! 8 दिन तक तपोवन में गूंजेगा सियासी घमासान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में आयोजित होगा। विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल की संस्तुति के बाद सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात यह है कि तपोवन में पहली बार कुल 8 बैठकें होंगी, जिनमें से एक दिन गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है।

अधिसूचना जारी होते ही अब माननीय विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रश्न पूछ सकेंगे। यह वर्तमान विधानसभा का 10वां सत्र होगा। सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगत सदस्यों के प्रति श्रद्धांजलि (शोकोद्गार) अर्पित की जाएगी। वहीं, 29 और 30 नवंबर को अवकाश रहेगा, इसलिए उन दिनों कोई बैठक नहीं होगी।

सत्र में होगा सियासी घमासान

इस बार का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। विपक्ष सरकार को प्राकृतिक आपदा राहत, खराब सड़कों की स्थिति, चुनावी गारंटियों, नशे की बढ़ती समस्या, कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े आर्थिक मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

“विपक्ष जनहित के मुद्दे उठाए”: उपमुख्य सचेतक

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में यह पहला मौका है जब सत्र की अवधि सबसे अधिक 8 दिन रखी गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को चाहिए कि वह इस अवसर का उपयोग जनहित के मुद्दे उठाने में करे। सरकार हर सवाल का जवाब तथ्यों के साथ देगी।

“आर्थिक संकट और माफिया राज हावी”: सत्ती

वहीं, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आर्थिक संकट और माफिया राज हावी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्र के दौरान आम जनता, कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएगी। सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जनहित की अनदेखी की है और भाजपा सदन के अंदर व बाहर दोनों जगह सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी।

“सभी माननीय जनहित के मुद्दे उठाएं”: विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पक्ष और विपक्ष दोनों से सत्र के दौरान सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पहली बार तपोवन में 8 दिन का सत्र आयोजित हो रहा है, जिससे सभी विधायकों को अपने विचार रखने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक अब अपने प्रश्न ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूछ सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और सरल हो गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।