Kullu: कुल्लू में दिशा बैठक: सांसद कंगना रनौत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश — “विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 03 नवंबर: कुल्लू में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की त्रैमासिक बैठक में मंडी लोकसभा की सांसद कंगना रनौत ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया — “विकास योजनाओं में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद कंगना रनौत ने कहा कि जहां योजनाओं में कमी या रुकावट है, उन्हें तुरंत दूर किया जाए ताकि लाभार्थियों और आम जनता को समय पर लाभ मिल सके।

Advertisement – HIM Live Tv

बिजली, पानी और सड़कों पर फोकस

कंगना ने बैठक में उठाए गए बिजली, पानी और सड़क से जुड़े बुनियादी ढांचे के मुद्दों पर गंभीरता दिखाई। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को स्थल पर जाकर निरीक्षण करने और स्थानीय लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्राकृतिक खेती और जनजागरण पर जोर

सांसद ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटकों और लघु वृत्तचित्रों के माध्यम से प्रचार किया जाए, ताकि किसानों को जैविक और टिकाऊ कृषि की ओर प्रेरित किया जा सके।

नशे के खिलाफ कड़े कदमों के निर्देश

कंगना रनौत ने नशे की बढ़ती बुराई पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस जाल से बचाने के लिए प्रशासन को सख्ती और जनजागरूकता, दोनों मोर्चों पर काम करना होगा।

शिक्षा में भारतीय परंपरा को शामिल करने की सलाह

कंगना ने शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि स्कूलों में योग, शास्त्रीय संगीत, गीता और पुराणों जैसे विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से भी जोड़ा जाना चाहिए।

अधिकारियों का सहयोग और आश्वासन

उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने सांसद सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि समिति की सभी सुझावों पर पूरी निष्ठा से अमल किया जाएगा।

बैठक में एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, अतिरिक्त जिला आयुक्त अश्वनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।