Hamirpur: IHM हमीरपुर में “Bake It Best Challenge” ने बढ़ाया तापमान! युवा शेफ्स ने बेकिंग कला से जीता दिल

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 28 अक्टूबर 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) हमीरपुर में आयोजित हुआ बडिंग शेफ प्रतियोगिता 2025 (सीजन 2) का दूसरा राउंड — “Bake It Best Challenge”। इस रोमांचक प्रतियोगिता में आठ प्रतिभाशाली टीमों ने अपनी बेकिंग स्किल, प्रस्तुति और स्वाद की रचनात्मकता से सबका ध्यान खींचा।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को स्वाद, बनावट, प्रस्तुति, नवाचार और थीम पालन के आधार पर आंका गया। कार्यक्रम का संचालन शेफ शशांक शर्मा और शेफ पंकज कुमार के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि जज के रूप में पुनीत बंटा, रोमी शर्मा और शेफ पर्निश कुमार मौजूद रहे।

जजों ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, जुनून और मौलिकता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें पेशेवर दुनिया के लिए तैयार भी करते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।