Kangra: धर्मशाला गोलीकांड: 48 घंटे के भीतर पंजाब के पांच युवक गिरफ्तार, पुलिस ने अमृतसर से दबोचा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के कोतवाली बाजार में 19 सितंबर की देर रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पंजाब के पांचों युवकों को अमृतसर से गिरफ्तार कर धर्मशाला ले आई है।

मामला क्या है

19 सितंबर की रात करीब 1:20 बजे कोतवाली बाजार में दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान पंजाब से आए एक युवक ने आत्मरक्षा में पिस्टल से गोली चलाई थी। इस घटना के बाद सभी आरोपी युवक धर्मशाला से फरार हो गए थे।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि पांच युवक दोपहिया वाहन पर सवार होकर एसबीआई एटीएम के पास रुके। तभी वहां एक कार आकर रुकती है, जिससे उतरे युवक बाइक सवारों से मारपीट करने लगते हैं। लगभग आधे घंटे तक चले इस विवाद के दौरान एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग की।

जांच में कई सवाल

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवकों के पास मौजूद पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर झगड़े की असली वजह क्या थी, जिससे मामला गोली चलाने तक पहुंच गया।

दर्ज हुआ मुकदमा

थाना धर्मशाला में अभियोग संख्या 153/2025 दिनांक 20.09.2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 191(2), 191(3), 190, 352, 115(2), 351(3), 109 तथा आयुध अधिनियम, 1959 की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

जसप्रीत सिंह (30), निवासी राजगढ़ नंगल, बटाला, जिला गुरदासपुर – मुख्य आरोपी, जिसने गोली चलाई

रणजीत सिंह (28), निवासी कोटला बाजा सिंह, बटाला, गुरदासपुर

अर्शप्रीत सिंह (31), निवासी राजगढ़ नंगल, बटाला, गुरदासपुर

जितेन्द्र सिंह (24), निवासी नवरूप नगर, बटाला, गुरदासपुर

नीरज (26), निवासी कड़ी हट्टी रोड, खजूरी गेट, बटाला, गुरदासपुर


पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें जल्द ही धर्मशाला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: डोब स्कूल में बच्चों को सर्पदंश से बचाव की दी गई अहम जानकारी, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या नहीं

राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोब में सर्पदंश जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने विद्यार्थियों को सांप के काटने पर घबराने के बजाय प्रभावित व्यक्ति को शांत रखने और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की जानकारी दी।

Kangra: कांगड़ा में 67.62 ग्राम चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, Alto K10 टैक्सी जब्त; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर क्षेत्र में Alto K10 टैक्सी से 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन, क्विज से साइंस मॉडल तक छाए ये स्कूल; जानें किसने हासिल किया कौन सा स्थान

शाहपुर में 33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का समापन हुआ। क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और साइंस इनोवेटिव मॉडल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष स्थान हासिल किए।

Kangra: रैत स्कूल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की गूंज, SDM ने चिट्टे के खतरों से किया आगाह; जल्द लगेगा करियर काउंसलिंग सत्र

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। SDM शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को चिट्टे के खतरों से आगाह किया और जल्द करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित करने की घोषणा की।