हिमाचल: 300 यूनिट से अधिक बिजली जलाने पर नहीं मिलेगी सबसिडी, नई दरें लागू

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अब उपभोक्ताओं को बिजली का उपयोग सावधानी से करना होगा। अगर महीने में 300 यूनिट से अधिक बिजली की खपत होती है, तो सरकार की ओर से मिलने वाली सबसिडी बंद हो जाएगी। सरकार ने 300 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वालों की सबसिडी समाप्त कर दी है। हालांकि, 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त रहेगी और 300 यूनिट से कम बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह सबसिडी मिलती रहेगी। ये नए नियम 1 अक्तूबर से लागू होंगे।

पहले सरकार प्रति यूनिट 1 रुपए 3 पैसे की सबसिडी देती थी, जो अब बंद कर दी गई है। 300 यूनिट से अधिक बिजली जलाने वालों के लिए बिजली की दर पहले 5.22 रुपए प्रति यूनिट थी, लेकिन सबसिडी समाप्त होने के बाद अब यह दर 6.25 रुपए प्रति यूनिट हो जाएगी। सरकार के इस निर्णय से बिजली बोर्ड को करीब 18 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

उद्योगों की बिजली दरों में राहत, सबसिडी समाप्त

इसके अलावा, हिमाचल सरकार ने बड़े उद्योगों के लिए बिजली ड्यूटी को 19% से घटाकर 10% कर दिया है। यह उन उद्योगों पर लागू होगा जिनकी बिजली खपत क्षमता 11 से 22 केवी के बीच है, लेकिन इसमें सीमेंट और स्टोन क्रशर शामिल नहीं होंगे।

20 किलोवाट तक के गैर-व्यावसायिक कनेक्शन की बिजली ड्यूटी 5% से घटाकर 4.5% कर दी गई है। छोटे उद्योगों के लिए यह ड्यूटी 11% से घटाकर 3% और मध्यम उद्योगों के लिए 17% से घटाकर 10.5% कर दी गई है। उद्योगों को दी जाने वाली प्रति यूनिट 1 रुपये की सबसिडी भी बंद कर दी गई है। यह नियम तुरंत लागू हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।