Kangra: सुक्खू सरकार ने आपदा सहायता राशि में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी, राशन डिपो शिफ्ट करने पर स्थानीय लोगों ने जताया आभार – शाहपुर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 16 सितंबर: प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण हेतु सहायता राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। अब पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता राशि 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राशि 12,500 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।



यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि पंचायत में क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को शीघ्र ही सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

पठानिया ने बताया कि पंचायत में जलशक्ति विभाग द्वारा 18 लाख, लोक निर्माण विभाग द्वारा 35 लाख तथा विद्युत विभाग द्वारा 15 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में राशन डिपो को उचित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।



उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए कि पंचायत में शेष धनराशि को शीघ्र खर्च करने हेतु कार्ययोजना तैयार करें। इस अवसर पर राम श्याम एवं हार महिला मंडल को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

ओबीसी ब्लॉक प्रधान सुरेश पटाकू ने बताया कि केवल सिंह पठानिया पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने अपने वेतन से ओबीसी समुदाय के लिए एक लाख रुपये प्रदान किए हैं, जिसके लिए ओबीसी वर्ग के लोग हमेशा उनके आभारी रहेंगे।



कार्यक्रम में पंचायत प्रधान अछरी देवी, कांग्रेस नेत्री सरिता सैनी, पूर्व प्रधान मकरोटी अजय, शेर सिंह, मकरोटी महिला मंडल प्रधान संध्या देवी सहित वैज्ञानिक अधिकारी, अधिशासी अभियंता, फूड एंड सिविल सप्लाई अधिकारी, बीडीओ, सहायक अभियंता, जिप सदस्य और अन्य विभागीय अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।