Kangra: प्राकृतिक खेती से उपभोक्ताओं तक पहुँचेंगे शुद्ध उत्पाद: केवल सिंह पठानिया – मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 34 लाख रुपये के चेक वितरित

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 14 सितम्बर। कृषि विभाग द्वारा आतमा परियोजना के अंतर्गत रक्कड़-का-बाग (रैत) में आयोजित किसान संगोष्ठी में उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्राकृतिक खेती से उपभोक्ताओं तक शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद पहुँचेंगे।



उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पहली बार अनाजों और उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। प्राकृतिक गेहूँ पर ₹60, मक्की पर ₹40, जौ पर ₹60 और कच्ची हल्दी पर ₹90 प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य तय किया गया है। इस निर्णय से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा।



पठानिया ने कहा कि यह कदम प्रदेश को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने किसानों को बागवानी, डेयरी, पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़कर आय बढ़ाने की सलाह भी दी।



कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 34 लाख रुपये के चेक वितरित किए। इनमें 10 लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपये और 2 युवाओं को विवाह अनुदान के रूप में 2-2 लाख रुपये के चेक शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को फलदार पौधे, पाँच स्कूलों के 118 बच्चों को स्कूल बैग तथा महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये के चेक भी प्रदान किए।



इस अवसर पर कृषि विभाग ने प्राकृतिक कृषि उत्पाद प्रदर्शित किए और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।