Kangra: धर्मशाला में एडीएम ने दी चेतावनी: ग्राम पंचायत योजनाओं में आपदा जोखिम कम करना अब बन गया जरूरी!

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 4 सितम्बर। कांगड़ा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने आज “डीआरआर इनिशिएटिव्स विद जीपीडीपी (DRR Initiatives with GPDPs)” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा, शिल्पी बेकटा ने किया।

उद्घाटन अवसर पर एडीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (Disaster Risk Reduction) को शामिल करना अब समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। उनका कहना था कि ऐसा करने से स्थानीय समुदाय अधिक सशक्त और सुरक्षित बनेंगे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है और अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।